मनिका बत्रा ने हासिल किया आईटीटीएफ का ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड

0
1090

इंचिओन (दक्षिण कोरिया):  महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा प्रतिष्ठित आईटीटीएफ ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड हासिल करने वाली वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। बुधवार को मनिका को यहां इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनिका ने पुरस्कार समारोह में यह कहकर अपनी भावना व्यक्त की कि इस पुरस्कार को पाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।  मुझे लगता है कि यह मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा वर्ष रहा है। मैंने जो कुछ भी हासिल की है उससे में बेहद खुश हूं। उन्होंने इस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को महिला टीम वर्ग में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके साथ ही महिला एकल में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

मनिका ने इस साल एशियाई खेलों में भी शरत कमल के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 23 वर्ष में मनिका इस साल करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 52वें स्थान पर पहुंची थीं। वे यह रैंकिंग प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।