पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन (pirates of the Caribbean) में कैप्टन जैक स्पैरो (captain jack sparrow) का मशहूर रोल करने वाले हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) पर उनकी पूर्व पत्नी ने सेक्सुअल वॉयलेंस जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद जॉनी डेप (Johnny Depp) ने एक्ट्रेस अंबर हर्ड से शादी की थी। लेकिन यह शादी केवल 15 महीने चली। 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनमें विवाद और बढ़ गया और मामला कोर्ट में चला गया।

मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप –
अंबर हर्ड ने जॉनी (Johnny Depp) पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दूसरी ओर जॉनी ने भी अंबर पर मानहानि का मुकदमा किया। इसी मुकदमे की सुनवाई अदालत में चल रही है। जिसके दौरान अंबर के वकील ने जॉनी (Johnny Depp) पर कुछ नए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। वकील ने कोर्ट में बताया कि जॉनी ड्रग्स और शबाब के नशे में मारपीट के साथ शराब की बोतल से अंबर का रेप करते थे। इस दौरान वो किसी मॉन्सटर सा बर्ताव करने लगते थे।

कई बड़ी फिल्मे की –
अपने लंबे करियर में जॉनी डेप (Johnny Depp) ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें उनके पॉपुलर किरदार ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ के रूप में ही जानते हैं।

‘द वाइफ बीटर’ ?
पूर्व पत्नी की तरफ से मारपीट का आरोप लगने के बाद जॉनी की हॉलीवुड (Hollywood) में काफी फजीहत हुई थी। एक ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने ‘द वाइफ बीटर’ के नाम से उनके बारे में खबर चलाई थी। जॉनी ने अखबार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अंबर के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा –
अंबर हर्ड ने भी वॉशिंगटन पोस्ट में ओपेड लिखकर घरेलू हिंसा की बात कही थी। इन सबसे जॉनी इतने परेशान हुए कि उन्होंने अंबर के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा कर 325 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग कर दी। कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए जॉनी पर लगे ज्यादातर आरोपों को सही कहा।
अंबर और जॉनी (Johnny Depp) की शादी केवल 15 महीने ही चल पाई। तलाक के बाद जॉनी पर कई सनसनीखेज आरोप लगे।
कौन हैं अंबर हर्ड, जिसने लिया कैप्टन से पंगा

अंबर हर्ड भी एक फिल्म एक्ट्रेस –
अंबर हर्ड एक अमेरिकी टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई चर्चित शो और फिल्मों में काम किया है। दूसरी ओर जॉनी डेप भी हॉलीवुड के बड़े एक्टर माने जाते हैं। फिल्मी दुनिया के दोनों सितारों ने जब साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था। तब भी इसकी काफी चर्चा हुई थी। लेकिन फिलहाल चल रहे दोनों ने इस झगड़े ने ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात –
अंबर हर्ड और जॉनी डेप की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। बाद में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन यह शादी दो साल भी नहीं चल पाई। अंबर ने जॉनी पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर तलाक की घोषणा कर दी। तलाक के बाद अंबर को जॉनी से भारी हर्जाना मिला था। जिसे उन्होंने एक चैरिटी को दान कर दिया।

अंबर हर्ड और जॉनी डेप (Johnny Depp) की उम्र में बड़ा अंतर था। कई लोग उनका रिश्ता न चलने के पीछे इसी को कारण मानते हैं।
कहीं झगड़े के पीछे उम्र का अंतर तो नहीं..
58 साल के जॉनी (Johnny Depp) और 35 साल की अंबर ने अपनी उम्र में बड़ा अंतर होते हुए भी साथ आने का फैसला किया था। लेकिन दोनों जल्दी ही अलग हो गए। कई लोगों का मानना है कि अंबर और जॉनी की उम्र में बड़ा अंतर के चलते ही यह रिश्ता चल नही पाया। जॉनी अंबर से 23 साल बड़े हैं।
जॉनी अंबर पर धोखा देने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने अंबर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के साथ अफेयर का आरोप भी लगाया था। जब यह आरोप लगा अंबर और जॉनी अलग नहीं हुए थे।
जॉनी (Johnny Depp) ने अंबर पर धोखा देने और बिजनेसमैन एलन मस्क के साथ अफेयर का आरोप लगाया था।
शादी के बाद बदल गया था जॉनी का व्यवहार

अंबर के वकील ने कोर्ट को बताया कि जॉनी ने कम से कम 14 बार अंबर के साथ मारपीट और गाली-गलौच की। शादी के कुछ दिन बाद ही उनका व्यवहार काफी आक्रामक हो गया। एक बार गुस्से में आकर जॉनी ने अंबर के चेहरे पर टेलीफोन फेंक कर मारा था। जिससे वो घायल हो गई थीं और उन्होंने पुलिस को बुला लिया था।

पूरे विवाद में इस बार जॉनी पर सबसे गंभीर आरोप लगे हैं। वकील ने बताया कि शराब और ड्रग्स के नशे में जॉनी अंबर के साथ सेक्सुअल वॉयलेंस भी करते थे। वो शराब की बोतलों से अंबर का रेप किया करते थे। हालांकि जॉनी ने इस आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
पूरे विवाद में जॉनी अलेके नजर आ रहे हैं। गंभीर आरोप लगने के बाद उनके पुराने साथी भी उनसे किनारा कर रहे हैं।
हॉलीवुड में अकेले पड़े जॉनी

पूर्व पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद अपनी मशहूर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ (Johnny Depp) अकेले पड़ गए हैं। हॉलीवुड (Hollywood) ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया है। एक इंटरव्यू में जॉनी ने बताया था कि हॉलीवुड में उनका बॉयकॉट किया जा रहा है। उन्होंने अपने खिलाफ मीडिया ट्रायल चलाए जाने की भी बात कही थी।