बिग बॉस फेम और हरियाणवी लोक डांसर sapna choudhary ने थामा कांग्रेस का हाथ।
हरियाणवी लोक डांसर व बिग बॉस 11 फेम सपना चौधरी कांग्रेस जॉइन की। सपना चौधरी (Sapna choudhary) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश संग़ठन मंत्री नरेंद्र राठी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के घर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस सपना को लोकसभा चुनाव में मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ उतार सकती है लेकिन कांग्रेस की 8वी लिस्ट जारी होने के बाद क्लियर हो गया कि कांग्रेस पार्टी ने मथुरा से महेश पाठक को टिकट दिया है।
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर लोक डांसर है और हरियाणा दिल्ली समेत आस पास के कई राज्यो में बहुत लोकप्रिय है इसके अलावा बिग बॉस 11 फेम् भी है और बिग बॉस में आने के बाद सपना पूरे देश मे पोपुलर हो गयी। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने और पिता की जल्दी मृत्यु हो जाने के कारण सपना को कम उम्र में ही काम करना पड़ा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की. घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना. वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं. सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तेरी आँख्या का वो काजल गाना सपना का बहुत बड़ा हिट रहा